Home > मनोरंजन ,
अर्शी ने कहा :मैं बाहर क्या हुई सारे मर्द हो गए बर्बाद

पिछले दिनों इस बात की खूब चर्चा रही कि जब से अर्शी खान बिग बॉस से बाहर हुईं हैं तभी से बिग बॉस की TRP घि‍र गई है. खैर एक बात तो है कि बिग बॉस से बाहर होने के बाद भी अर्शी चर्चाओं में हैं. इसकी वजह है उनके घर से बाहर होने के बाद बैक टू बैक सामने आ रहे इंटरव्यू.वूट पर बिग बॉस बज में इस बार अर्शी सामने आईं. इस चिट चैट में सबसे मजेदार रहा अर्शी का ये कहना कि उनके घर से बेघर होने के बाद लग रहा है सभी मर्द बर्बाद हो गए हैं.अर्शी ने बताया कि उनके लिए सबसे बड़ा कॉम्पलीमेंट ये रहा जब वह घर से बाहर हुईं कि उन्होंने 3 साल की बच्ची को भी रोते हुए देखा. अर्शी ने कहा कि ये उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी सरहाना और इनाम है.अर्शी ने घरवालों को लेकर भी कई चौंकाने वाले बयान दिए. दरअसल बिग बज को दिए गए इंटरव्यू में अर्शी के घरवालों के लिए प्रति ख्यालात जानने के लिए एक गेम खेला गया.सबसे पहले अर्शी ने आकाश के बारे में कहा कि वह दुनिया के सबसे बद्तमीज, बेवकूफ और बददिमाग इंसान हैं.इसके बाद अर्शी ने प्रियांक के लिए कहा कि बड़े इंसान वो होते हैं जिसकी महफिल में इंसान खुद को छोटा ना समझे.फैन्स के चहेते बने लव त्यागी के लिए अर्शी बोलीं, 'ना गिला करो और ना मिला करो.

Share This News :