Home > अपना शहर ,
मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णय

मेयर-इन-काउंसिल की बैठक आज महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिये गये। बैठक में निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी, मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य श्री सतीश बोहरे, श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्री धर्मेन्द्र राणा, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, श्री धर्मेन्द्र सिंह गुडडू तोमर, श्री केशव सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में श्री देवीसिंह राठौर सहायक यंत्री, कार्यरत नोडल अधिकारी विद्युत को सौंपे गए दायित्वों के निर्वाहन में बरती गई लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता के परिणाम स्वरुप श्री राठौर की 2 वेतन वृद्वि असंचयी प्रभाव से रोके जाने की स्वीकृति के संबंध में निगमायुक्त के प्रतिवेदन का चर्चा उपरांत स्वीकृत किया गया।
इसके साथ ही बैठक में एडीबी के ऋण राशि के विरुद्व मूलधन एवं ब्याज का पुर्न भुगतान करने के संबंध में पारित संकल्प क्रमांक 420 दिनांक 13.10.2016 अनुसार चाही गई जानकारी के क्रम में एडीबी ऋण के रीपेमेन्ट एवं इंन्ट्रेस्ट का वर्ष वाइज चार्ट प्रस्तुत किए जाने के संबंध में प्राप्त निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही हुरावली रोड पर निर्मार्णाधीन अधूरे निगम भवन को पूर्ण करने की स्वीकृति दी गई। बैठक में 18 सडकों पर स्ट्रीट लाइट के खंबो पर विज्ञापन हेतु टेन्डर बुलाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।

Share This News :