Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री चौहान 6 को ग्वालियर आयेंगे

ग्वालियर ।  à¤®à¥à¤–्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 जनवरी को ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। चौहान इस दिन रात्रिकाल में लगभग 10 बजे सड़क मार्ग से ग्वालियर पहुँचेंगे। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 6 जनवरी को संभाग के शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में हैलीकॉप्टर द्वारा अपरान्ह लगभग 3 बजे पहुँचेंगे। चौहान कोलारस में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद देर शाम लगभग 8 बजे सड़क मार्ग द्वारा ग्वालियर के लिये प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि लगभग 10 बजे ग्वालियर पहुँचेंगे और यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे।  

Share This News :