Home > मनोरंजन ,
सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की लंदन में हुई मुलाकात की वजह आई सामने

मुंबईः सनी देओल और डिंपल कपाड़िया बेशक ऑफ स्क्रिन साथ में दिख जाते हैं लेकिन एक लंबा अरसा हो गया दोनों को साथ में बड़े पर्दे पर देखे हुए। 80 के दशक में दोनों के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियां बटोरा करती थीं। हालांकि दोनों ने कभी इस तरह की खबरों को कंफर्म नहीं किया था। उस दौर में ऐसी अफवाहें थीं कि सनी के साथ रिलेशन के चलते ही राजेश खन्ना के शाथ उनकी शादी में परेशानियां खड़ी हो गई थीं। अब 24 साल के अंतराल के बाद दोनों एक बार फिर से पर्दे पर साथ में नजर आने वाले हैं। जी हां आपने सही सुना।

 

दरअसल, साल 2017 में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। इस फोटो में सनी और डिंपल हाथ में हाथ रखे बैठे थे और स्मोकिंग भी कर रहे थे। उस तस्वीर के बाद अब दोनों को लेकर एक नई खबर सामने आई है। 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'डिंपल की बहन सिंपल का बेटा बॉलीवुड में डेब्यू करने वाला है। इस फिल्म में सनी देओल भी होंगे और ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में डिंपल कैमियो भी करती दिखेंगी। 

Share This News :