Home > अपना शहर ,
बसंत पंचमी पर जनउत्थान न्यास 201 आचार्यों का सम्मान करेगा

ग्वालियर। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर शाम 3 बजे चेम्बर आॅफ काॅमर्स के सभागार में सरस्वती मानस पुत्र आचार्यों का सम्मान एवं पूजन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दो सौ एक आचार्यों का पूजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दंदरौआ सरकार के महंत रामदास महाराज होंगे, जबकि अध्यक्षता पार्षद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार करेंगे। मुख्य वक्ता शिक्षाविद उमाशंकर पचैरी होंगे। 
जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं पार्षद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने बताया कि बसंत पंचमी पर भारतीय संस्कृति एवं वैदिक परम्परा के ध्वजवाहक भगवताचार्य, ज्योतिषाचार्य, संत महंत, पूजारी एवं वेदाचार्य आचार्यों का सम्मान व पूजन होगा। डाॅ. सिकरवार ने कहा कि इस समुदाय का समाज के महत्वपूर्ण स्थान होता है और जनउत्थान न्यास इन्हें सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। डाॅ. सिकरवार ने बताया कि सरस्वती आचार्यों का सम्मान शाॅल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर किया जाएगा। सम्मान समारोह के बाद स्वरूचि सहभोज का आयोजन भी रखा गया है। 
कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करने वालों में डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार, राजीव चड्ढा, चन्द्रप्रकाश गुप्ता, अवधेश कौरव, अवध सिंह धाकरे, छाऊलाल साहू, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, नरेश कौशिक, मुरारीलाल सविता, नरेन्द्र राजावत, मुरारीलाल सविता, आशीष साहू, डिम्पल भदौरिया, लाखन सिंह चैहान, डब्बू खान, गंगाराम प्रजापति, सुरेन्द्र साहू, प्रताप परिहार, अभय कुमार सिंह, अंकित कटठल, मोती अग्रवाल, भूपेन्द्र कुशवाह, नवीन मिश्रा आदि शामिल हैं।

Share This News :