Home > मनोरंजन ,
अफ्रीका की सड़कों पर अनुष्का ने किसके साथ लगाए ठुमके

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद पिछले कुछ दिन दक्ष‍िण अफ्रीका में बिताए हैं. विराट वहां साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट क्रिकेट सीरीज खेलने गए थे, वहीं अनुष्का उनकी हौसला औफजाई के लिए. इस दौरान उन्होंने मस्ती के कुछ पल भी बिताए.  एक वीडियो में विराट जहां अन्य क्रिकेटर्स के साथ केपटाउन की सड़कों पर नाच रहे हैं, वहीं दूसरे में अनुष्का स्थानीय डांसर के साथ ठुमके लगा रही हैं.

विराट ने लोकल म्यूजिशियन्स के बीच डांस किया. उनके साथ शिखर धवन भी नजर आए. अनुष्का भी सब कुछ भूल कर एक डांसर के साथ कदम से कदम मिलाने लगीं. बात दें कि शादी के बाद विराट अनुष्का ने दूसरा हनीमून साउथ अफ्रीका में मनाया. हाल ही में दोनों ने न्यू ईयर पर केपटाउन की तस्वीर शेयर की थी. साथ ही अपने फैन्स को नए साल की बधाई दी थी.

Share This News :