Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
गृह मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली रवाना

ग्वालियर । केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय टेकनपुर (ग्वालियर) प्रवास के पश्चात सोमवार शाम वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिये रवाना हुए। विमानतल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
विमानतल पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को विदाई देने प्रदेश के जल संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया, मध्यप्रदेश सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष बालेन्दु शुक्ल, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अभय चौधरी, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राकेश जादौन, निगम सभापति राकेश माहौर, जिला भाजपा अध्यक्ष देवेश शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, साडा के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, जीडीए के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राजपूत सहित भाजपा के पार्टी पदाधिकारी, नगर निगम के एमआईसी मेम्बर एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। विमानतल पर मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ल, ग्वालियर संभाग के आयुक्त बी एम शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार, कलेक्टर ग्वालियर राहुल जैन भी उपस्थित थे। 

Share This News :