Home > अपना शहर ,
जिला प्रशासन ने जताया आभार

ग्वालियर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं गृह राज्य मंत्री किरन रिजीजु सहित अन्य अतिविशिष्ट व्यक्तियों के जिले में प्रवास के दौरान दिए गए सहयोग के लिये जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर  à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² जैन ने सभी के प्रति आभार जताया है। उन्होंने जनप्रतिनिधिगण, आम नागरिक, पत्रकारगण तथा अतिविशिष्ट व्यक्तियों के कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं में संलग्न रहे शासकीय अमले एवं पुलिस के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। 
मालूम हो प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय गृह मंत्री यहाँ बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में आयोजित हुई डीजीएसपी एवं आईजीएसपी कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री की अगवानी एवं विदाई के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी ग्वालियर पहुँचे थे। 

Share This News :