Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया आज शहीदों को समर्पित शौर्य दीप जलायेंगे अन्य कार्यक्रमों में भी करेंगे शिरकत

प्रदेश के उच्च शिक्षा, लोक शिक्षा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया 29 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे अपने निवास सेवा पथ 44-ए झाँसी रोड़ पर हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान चैक का वितरण करेंगे। श्री पवैया सायंकाल 6 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर शहीदों को समर्पित शौर्य दीप जलायेंगे। साथ ही स्वतंत्रता के 70वें वर्ष में 70 दीप का प्रज्ज्वलन भी करेंगे। इस कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य नागरिक भी भाग लेंगे। श्री पवैया के 29 अक्टूबर को चीनौर में प्रस्तावित कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिए गए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री 30 एवं 31 अक्टूबर को भी ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे।

Share This News :