Home > मनोरंजन ,
किराया न चुकाने की खबरों पर भड़कीं मल्लिका, कहा- मेरे पास पेरिस में...

बईः बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने घर का किराया न चुकाने के कारण पेरिस में घर से बाहर निकाल दिए जाने की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने साथ ही कहा है कि पेरिस में न ही उनका खुद का घर है और न ही किराए का। इन अटकलों के बीच मल्लिका ने ट्वीट किया, "मैं पहले भी कह चुकी हूं और दोबारा कह रही हूं। मेरे पास पेरिस में न ही अपना और न ही किराए पर घर है। मैं पिछले 8 महीनों से लॉस एंजेलिस और भारत में रह रही हूं।"

 

अब मल्लिका सेहरावत ने एक ट्वीट जारी किया है। इस ट्वीट में मल्लिका साफ तौर पर कह रही हैं कि उनके बारे में यह सब अफ्वाह है। उनका कहना है कि प्लीज गलत अफवाह न फैलाएं।

Share This News :