Home > अपना शहर ,
एलएनआईपीई में जश्न युवा महोत्सव 2018 का आयोजन

ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान का खेल प्रबंधन व कोचिंग विभाग द्वारा 19 जनवरी से 21 जनवरी तक जश्न युवा महोत्सव 2018 का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की सहायता करना है साथ ही यह महोत्सव भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अपनी कला प्रदर्शन का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। 
महोत्सव में फुटबॉल, बास्केटबॉल, स्केटिंग, शतरंज, नृत्य, गायन, फैशन, मिस्टर व मिस हरक्युलिस सहित कुल 8 तरह की प्रतियोगिताएं होंगी जिसमें स्केटिंग व शतरंज प्रतियोगिता 3 आयु वर्गो अंडर 11, 14 व 17 में होंगी। प्रतियोगिता में प्रतिभागिता के लिए अलग-अलग प्रवेश शुल्क रखे गए हैं जिसमें फुटबॉल में 800, बास्केटबॉल में 600, स्केटिंग में 300, शतरंज में 500, नृत्य सोलो में 300 व गु्रप में 1000 और मिस्टर व मिस हरक्युलिस के लिए 500/- रू देय राशि निर्धारित की गयी हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागिता दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15जनवरी 2018 हैं।

Share This News :