Home > अपना शहर ,
सतीश सिकरवार ने दी आर्थिक सहायता

ग्वालियर। सामाजिक कार्यों में अग्रणी एवं गरीबों की मदद करने वाला जनउत्थान न्यास की ओर से श्रीमती गायत्री कुशवाह पत्नी अशोक कुशवाह निवासी शंकर चैक ललितपुर काॅलोनी को उनके पति को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए 5 हजार तथा श्रीमती शांति पाल पत्नी आनंद पाल निवासी फालका बाजार हनुमान नगर पीछे घोसी मोहल्ला कुक्स होटल वाली गली की पाटोर गिर गई थी, जिसकी मरम्मत के लिए डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार द्वारा 3 हजार रूपये की आर्थिक सहायता की गई। 
इस अवसर डाॅ. सिकरवार द्वारा दोनों परिवारों से कहा गया कि आपके हर दुख-दर्द में जन उत्थान न्यास आपके साथ हैं। इस पुण्य कार्य का लोगों ने स्वागत कर डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार एवं उनके किए गए कार्य की सराहना एवं प्रशंसा की। इस मौके पर जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार, संयुक्त सचिव अवधेश कौरव, कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, छाऊलाल साहू, नरेश कौशिक आदि उपस्थित थे।

Share This News :