Home > अपना शहर ,
स्वामी विवेकानंद को महापौर ने किया नमन

ग्वालियर ।  à¤¸à¥à¤µà¤¾à¤®à¥€ विवेकानंद जी देश के युवाओं के लिए हमेशा से प्रेरणा श्रोत रहे हैं तथा युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के ओजपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उक्ताशय के विचार महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्र्यापण के अवसर पर व्यक्त किए।
चेतकपुरी गेट के सामने स्थापित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थल पर प्रातः भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर सहित बडी संख्या में शहर के नागरिकगण उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री शेजवलकर ने युवाओं से आव्हान किया कि देश के विकास में भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर अनेक नागरिकगण एवं युवाओं ने स्वामी विवेकानंद जी को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्र्रम का प्रांरभ राष्ट्रीयगीत वंदेमातरम एवं समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस मौके पर भारत विकास परिषद के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। 

Share This News :