Home > मनोरंजन ,
कॉलेज ड्रॉप आउट हैं 'अंगूरी भाभी', हो चुकी हैं यौन शोषण की शिकार

टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा एक्ट्रेस शि‍ल्पा शि‍ंदे लगभग दो साल के बाद किसी शो में नजर आ रही हैं. रियलिटी शो बिग बॉस 11 में टॉप 4 कंटेस्टेंट में से एक शि‍ल्पा पिछले दो साल से टीवी से दूर थीं और वजह थी अपने शो के प्रोड्यूसर पर शि‍ल्पा ने गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद से टीवी पर उनके काम करने को लेकर बैन लगाया गया था. सलमान खान के शो से वापसी करने वाली शि‍ल्पा की रियल लाइफ के कई फैक्टस ऐसे है जो उनके फैंस शायद ही जानते होंगे.बिग बॉस के घर में शि‍ल्पा ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपना ग्रेजुएशन नहीं पूरा किया था और ये बात उनके पापा को पता नहीं चली. शि‍ल्पा के पापा अब इस दुनिया में नहीं हैं. शि‍ल्पा को अपने पापा की इस इच्छा को पूरा न कर पाने का अफसोस है.बिग बॉस के ही घर में शि‍ल्पा ने खुलासा किया था कि वो अपनी शादी से 2 दिन पहले अपने घर से भाग गई थीं क्योंकि उनको लगता था कि जिस पर्सन से वो शादी करने जा रही हैं उसके साथ उनकी नहीं पटेगी.बता दें कि अप्रैल 2016 में शि‍ल्पा शिंदे ने शो की निर्माता बेनिफर कोहली के पति संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था.

Share This News :