Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
नरोत्तम मिश्र ने दी मकर संक्राति की बधाई

भोपाल । जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने मकर संक्राति और पोंगल पर्व पर नागरिकों को बधाई दी है। 
जनसम्पर्क मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मकर संक्राति सूर्य के उत्तर दिशा की यात्रा के आरंभ होने का प्रतीक है। श्रद्धालु आस्था से नदियों में स्नान कर सूर्य की आराधना करते हैं। जनसम्पर्क मंत्री ने पर्व को परस्पर भाईचारे और सदभाव के वातावरण में मनाने का आग्रह किया है।

Share This News :