Home > अपना शहर ,
नगरीय विकास मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगीं

ग्वालियर । प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 14 जनवरी को ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगीं। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती माया सिंह इस दिन प्रात: 10 बजे रानीमहल में आमजनों से भेंट करेंगीं। इसके बाद दोपहर 12 बजे फूलबाग स्थित लॉयन्स पार्क में लॉयन्स क्लब द्वारा आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगीं। श्रीमती माया सिंह दोपहर 2 बजे मेला ग्राउण्ड स्थित भगतसिंह गार्डन में संत एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह में शामिल होंगीं। नगरीय विकास मंत्री 15 जनवरी को प्रात: लगभग 9.30 बजे ग्वालियर से शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगीं। 

Share This News :