Home > मनोरंजन ,
'बेंडिट क्वीन' बनीं इस एक्ट्रेस ने बताया कैसे शूट हुए थे इंटीमेट सीन

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सीमा बिस्वास का जन्म 14 जनवरी 1965 को असम में हुआ. उन्हें शेखर कपूर की पॉपुलर फिल्म 'बेंडिट क्वीन' में फूलन देवी का रोल निभाने के लिए जाना जाता है. फिल्म में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला. एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म बेंडिट क्वीन में अपने रोल और इंटीमेट सीन की शूटिंग पर खुलकर बातें कीं.बता दें, बोल्ड सीन्स, गाली-गलौज और न्यूड सीन के चलते ये फिल्म काफी विवादित रही थी. हालांकि, इस सीन को सीमा ने खुद नहीं बल्कि बॉडी डबल ने किया था. सीमा के मुताबिक, उन्होंने डायरेक्टर शेखर कपूर से कहा था कि फिल्म से न्यूड सीन हटा दिए जाएं, लेकिन शेखर ने कहा कि सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म में लोगों की असंवेदनशीलता को दिखाने के लिए वह सीन करना जरूरी है.सीमा ने खुलासा किया कि इस सीन को शूट करते समय डायरेक्टर और कैमरामैन के अलावा किसी का भी अंदर आना मना था. इस न्यूड सीन के कारण उन्हें रात-रात भर रोना पड़ा था.यही नहीं इस न्यूड सीन के बाद पूरी फिल्म यूनिट रोई थी. इसके अलावा फिल्म के एक अन्य सीन में गैंगरेप के बाद ठाकुर फूलन को न्यूड ही कुएं से पानी लाने भेजता है. सीमा के मुताबिक कई लोग इस रोल के चलते मुझसे नफरत करने लगे थे. à¤‰à¤¨à¥à¤¹à¥‹à¤‚ने कहा कि इस बारे में मेरे घरवालों को पता था. यही नहीं रिलीज के दो साल पहले बिस्वास फैमिली ने फिल्म की अनसेंसर्ड कॉपी असम स्थित अपने घर पर देखी थी. इस दौरान सीमा मां की गोद में सिर रखकर सोने का नाटक कर रही थीं.वहीं, दरवाजे और पर्दे लगे हुए थे और रूम में सन्नाटा था. सीमा ने कमरे की लाइट बंद कर दी. ताकि किसी को यह पता न चले कि अंदर वे कोई वीडियो या हिंदी फिल्म देख रहे हैं. फिल्म खत्म हुई तो सीमा के पिता ने उनकी ओर देखा और गहरी सांस लेते हुए कहा, "यह रोल तो हमारी सीमा ही कर सकती है." तब कहीं जाकर सीमा ने राहत की सांस ली.उन्होंने बताया कि फूलन देवी की शूटिंग के दौरान दो दिनों तक उन्होंने न कुछ खाया था और न ही कुछ पिया था. क्योंकि फूलन ने भी ऐसा ही कुछ किया था, जब वे जंगलों में रह रही थीं. उन्होंने खुद को बाकी समाज से अलग कर लिया था और धौलपुर के एक गेस्ट हाउस के कौने में बैठकर घंटों तक अपने किरदार के बारे में सोचती रही थीं.

Share This News :