Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
20 जनवरी से हरसी नहर में चलेगा पानी : नरोत्तम मिश्र

ग्वालियर । प्रदेश के जल संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा है कि 20 जनवरी से हरसी नहर से डबरा एवं भितरवार के किसानों को पानी देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डबरा एवं भितरवार के किसानों द्वारा लगातार फसल सूखने से बचाने के लिए हरसी सिंचाई नहर खोलने की मांग जनसम्पर्क मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र से की जा रही थी। किसान बहुत दुखी थे किसानों का दुख देखकर जनसम्पर्क मंत्री द्वारा सिंचाई विभाग की आपात बैठक बुलाकर स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बांध में पानी पर्याप्त न होना बताया। सिंचाई पूर्ण रूप से नहीं हो पाने की बात कही और पानी छोड़ना असंभव बताया। 
जल संसाधन मंत्री डॉ. मिश्र ने अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों का दुख मुझसे देखा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को हर हालत में पानी दिया जाए। इसके लिये सभी प्रयास करें। मध्यप्रदेश सरकार किसान हितैषी सरकार है। पानी मड़ीखेड़ा से हरसी में छोड़ें, हरसी डैम को तत्काल भरकर पानी नहरों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जाए। इस कार्य में लापरवाही न करें, लापरवाही पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि अंतिम छोर के व्यक्ति की सबसे पहले सुनी जाए अतः इसी बात को ध्यान में रखते हुए हिसानों की चिन्ता करें और टेल एंड तक के किसानों को पानी सिंचाई के लिए पानी पहुंचाये। अधिकारियों ने 20 जनवरी से किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने की बात स्वीकार की। 

Share This News :