Home > मनोरंजन ,
25 जनवरी को ही 3 भाषाओं में रिलीज होगी 'पद्मावत', अकेले नहीं देख पाएंगे बच्चे

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की ऑफिशियल रिलीज डेट वॉयकॉम 18 ने जारी कर दी है. ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी. फिल्म तीन भाषाओं तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगी. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. निर्माताओं ने नए टाइटल के साथ पोस्टर भी जारी किया है. सेंसर ने पांच मॉडिफिकेशन के साथ फिल्म को "U/A" सर्टिफिकेट दिया है.  इस सर्टिफिकेट वाली फ़िल्में नाबालिग बच्चों को अकेले देखने की अनुमति नहीं है.

यह देश की पहली ऐसी हिंदी फिल्म होगी जो IMAX 3D हिंदी में रिलीज होगी. हाल ही में सीबीएफसी के आदेश के बाद इसका नाम बदला गया है. फिल्म के निर्माताओं ने à¤«à¥‡à¤¸à¤¬à¥à¤• à¤ªà¤° इसके वेरिफाइड अकाउंट का नाम बदलकर पद्मावत कर दिया है.

Share This News :