Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
सहरिया परिवार के बच्चे खायेंगे ताजी, सब्जी, फल, दूध और गुड

दतिया । मध्यप्रदेश सरकार अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों के कल्याण के प्रति अति संवेदनशील है। शासन द्वारा हाॅल ही में सभी सहारिया परिवारों की महिला सदस्यों को विशेष पोषण आहार के लिए परिवार की महिला सदस्य के खाते में एक-एक हजार रूपये की राशि प्रदान की जा रही है। 
कलेक्टर मदन कुमार द्वारा शासन की इस योजना को गंभीरता से लेते हुए तत्पर कार्यवाही की और उन्होंने 1250 महिलाओं के खाते में 12 लाख 50 हजार रूपये की एक माह की राशि तत्काल भेज दी। शासन की मंशा है कि सहरिया जनजाति परिवार भी जिस प्रकार से आम नागरिक फल, सब्जी, दूध, गुड आदि का सेवन करता है उसी प्रकार सहरिया परिवार के बच्चों को भी इस प्रकार का पौष्टिक भोजन क्यों न कराया जाए और इसी मंशा को ध्यान में रखते हुए यह योजना लागू की गई है। 
सहरिया परिवार की महिला मुन्नी, रामकली निवासी हुसैनपुरा, भग्गो, अंगूरी निवासी हसापुर ने बताया कि सबसे अच्छा काम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा यह किया है कि यह राशि हमारे पुरूषों के खाते में न डालकर हम महिलाओं के खाते à¤®à¥‡à¤‚ à¤¦à¥€ है हम इसका उपयोग अपने बच्चों को पौष्टिक आहार देने में करेंगे।  

Share This News :