Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
पहली बार म.प्र. शूटिंग अकादमी में होगी मंत्रिपरिषद की बैठक

भोपाल । प्रदेश में आने वाले समय में खेलों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ऐतिहासिक निर्णय करते हुए पहली बार राज्य शूटिंग अकादमी में केबिनेट की बैठक करने का निर्णय लिया है। इसके पूर्व पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हनुवंतिया में मंत्रि-परिषद की बैठक की गयी थी।
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष-2007 में म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी ग्राम गोरा भोपाल में 37.16 एकड़ भूमि पर स्थापित की गई है। अकादमी में पहले 50 मीटर शूटिंग रेन्ज (20 लेन) व ट्रेप एण्ड स्कीट की 03 रेन्ज निर्मित की गयी। शूटिंग खेल को प्रोत्साहन देने हेतु वर्ष 2015 में रेन्ज का विस्तार करने का निर्णय लेकर 10 मीटर व 25 मीटर शूटिंग रेन्ज तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की जरूरतों को देखते हुए एक प्रशासकीय भवन का निर्माण प्रस्तावित किया गया।अकादमी में 10 मीटर वातानुकूलित शूटिंग रेन्ज निर्माण पर रूपये 15 करोड़, सिविल निर्माण पर रूपये 10 करोड़ 50 लाख एवं मशीन उपकरण पर रूपये 4 करोड़ 50 लाख का व्यय किया गया है। इसी प्रकार 25 मीटर शूटिंग रेन्ज निर्माण पर 8 करोड़ 85 लाख रूपये, सिविल निर्माण पर रूपये 6 करोड़ 35 लाख एवं मशीन उपकरण पर रूपये 2 करोड़ 50 लाख का व्यय किया गया है। शूटिंग रेन्ज में 50 खिलाड़ी (शूटर्स) एक साथ अभ्यास कर सकते हैं।
प्रशासकीय भवन निर्माण पर रूपये 6 करोड़ का व्यय किया गया है। यह भवन पूर्णत: वातानुकूलित है। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता को देखते हुए डोप टेस्ट रूम, प्लेयर्स लाउंज, कान्फ्रेंस रूम, जिम हॉल, अत्याधुनिक डॉयनिंग हॉल और किचिन का निर्माण किया गया है। नवीन बिल्डिंग पूर्णत: ग्रीन बिल्डिंग कान्सेप्ट पर बनाई गई है, जिसमें वाटर रिचार्ज, लेण्ड स्केपिंग और पर्याप्त मात्रा में पौधारोपण किया गया है। à¤°à¤¾à¤œà¥à¤¯ शूटिंग अकादमी में 3 इवेन्ट क्रमश: पिस्टल, रायफल और शॉटगन में 64 खिलाड़ियों को बोर्डिंग एवं 24 खिलाड़ियों को डे-बोर्डिग में प्रवेश दिया गया है। खिलाड़ियों में बालक और बालिका खिलाड़ियों का अनुपात समान रखा गया है।      

Share This News :