Home > अपना शहर ,
पल्स पोलियो अभियान में बूथ कव्हरेज बढ़ाएँ : कलेक्टर

ग्वालियर । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत प्रथम चरण में 28 जनवरी को जन्म से पाँच वर्ष तक के बच्चों को जिंदगी की दो बूँद पिलाई जायेंगी। प्रथम चरण को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के सिलसिले में सोमवार को कलेक्टर राहुल जैन की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। 
कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन पर विशेष ध्यान दें और बूथ कव्हरेज बढ़ायें। उन्होंने बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, निर्माण स्थल, मेला इत्यादि स्थानों पर विशेष पोलियो बूथ बनाने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए। जैन ने कहा कि इस अभियान में समाजसेवी व स्वयंसेवी संगठन, चाईल्ड हैल्पलाइन इत्यादि का भी सहयोग लें। à¤¬à¥ˆà¤ à¤• में बताया गया कि देश में वर्ष 2011 में अंतिम पोलियो मरीज मिला था। मगर पड़ोसी राष्ट्र पाकिस्तान व अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो के मरीज मिल रहे हैं। 
इस वजह से भारत में भी पोलियो वायरस का खतरा बना रहता है। इसलिये पल्स पोलियो अभियान को बहुत ही गंभीरता से लेने की जरूरत है। कलेक्टर ने 9 फरवरी को आयोजित होने जा रहे नेशनल डी वॉर्मिंग डे को भी गंभीरता से लेने की हिदायत सभी संबंधित अधिकारियों को दी। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन व जिला टीकाकरण अधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्यगण मौजूद थे। 

Share This News :