Home > अपना शहर ,
निगमायुक्त ने की अपील, निगम के नाम पर कोई करे त्यौहार वसूली तो महापौर हेल्प लाइन पर करें षिकायत

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने शहर के बाजारों में रोड पर बढाकर दुकान लगाने अथवा यातयात को बाधित कर व्यवसाय करने वालों से अपील की है कि वह अपनी दुकानें बढाकर यातयात को अवरुद्व न करें तथा साथ ही निगम के राजस्व विभाग को निर्देश दिए हैं कि फुटपाथ पर दुकानें लगाने वालों से त्यौहार वसूली न की जावे, इसके बाद भी यदि कोई कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्ति निगम के नाम पर वसूली करता है तो संबंधित व्यक्ति इसकी शिकायत महापौर हेल्प लाइन के टोल फ्री नम्बर 18002338138 पर फोन कर या ईमेल helpdesk@gwalior municipalcorporation.org  à¤ªà¤° मैसेज भेजकर अथवा निगम की वेबसाईड www.gwalior municipalcorporation.org à¤ªà¤° लाॅगिन कर अपनी शिकायत पंजीकृत कर सकता है।
निगमायुक्त ने शहरवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश भर में स्वच्छता के प्रति लोग जागरुक हो रहे हैं तथा अपने अपने शहर एवं क्षेत्र को साफ व स्वच्छ रखने के लिए लगातार प्रयत्न कर रहे हैं, उसी प्रकार ग्वालियर शहर में भी समग्र स्वच्छता अभियान चलाया जाकर बेहतर साफ सफाई के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, अब शहर के प्रत्येक नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह इस बात का ध्यान रखे कि जिस प्रकार हमें अपना घर साफ अच्छा दिखता है उसी प्रकार हमें अपना शहर भी स्वच्छ व साफ रखकर सभी को अच्छा दिखाना है। निगमायुक्त ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि दीपोत्सव के पर्व को सभी शहरवासी हर्षोल्लास के साथ स्वच्छता पर्व के रुप में मनाएं।

Share This News :