Home > अपना शहर ,
जड़ेरूआ के परिवारों के संबंध में माया सिंह की मुख्यमंत्री से चर्चा

ग्वालियर । नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने लश्कर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जड़ेरूआ के पीड़ित परिवारों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये भोपाल के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव विवेक अग्रवाल और कलेक्टर ग्वालियर राहुल जैन से चर्चा की है। 
उन्होंने पीड़ितों की वैकल्पिक व्यवस्था होने तक महलगाँव पहाड़ी व अन्य स्थानों पर नगर निगम द्वारा बनाए गए, रिक्त पड़े आवासों में ससम्मान रहने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने प्रमुख सचिव विवेक अग्रवाल के साथ भी समस्या के स्थायी समाधान पर विस्तार से चर्चा की। श्रीमती माया सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। उनके द्वारा सोमवार को भी पीड़ित परिवारों के लिये “दीनदयाल रसोईघर” के माध्यम से भोजन की व्यवस्था की गई है। 

Share This News :