Home > अपना शहर ,
केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने दी दीपोत्सव की शुभकामनाएँ

केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने दीपोत्सव के पावन अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनायें एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि दीपोत्सव प्रदेश एवं देश के उत्कर्ष और हर घर घर आंगन में सुख समृद्धि का वाहक बने।

      श्री तोमर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सभी प्रदेशवासी देश-प्रदेश के चहुँमुखी विकास में सक्रिय भागीदारी करते हुए समृद्धशाली देश के विकास में महती भूमिका निभायें। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन में सभी की भागीदारी की अपील भी की है।

Share This News :