Home > मनोरंजन ,
25 नहीं 24 को ही रिलीज होगी पद्मावत

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. अक्षय कुमार की पैडमैन के साथ भिड़ंत की चर्चाओं के बीच अब पूर्व निर्धारित डेट से पहले ही पद्मावत के रिलीज किए जाने की खबर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ निर्माता इसे एक दिन पहले यानी 24 जनवरी को ही रिलीज करने की योजना बना रहे हैं. वहीं चार राज्यों में फिल्म पर बैन के खिलाफ वायकॉम 18 ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर कर दिया है.दरअसल, पद्मावत के निर्माता देशभर के सिनेमाघरों में 24 जनवरी को इसका पेड प्रीव्यू रखेंगे. ‘पद्मावत’ के डिस्ट्रीब्यूटर्स 24 जनवरी की रात 9.30 बजे स्क्रीन होने वाले शोज का भुगतान करके उसकी जगह ‘पद्मावत’ को स्क्रीन करेंगे. फिल्म एक्सपर्ट की राय में ऐसा करने से ‘पद्मावत’ के मेकर्स को फिल्म को लेकर चल रही अफवाह को गलत साबित करने का मौका मिलेगा. साथ ही, फिल्म देखने के बाद लोगों की पॉजिटिव रिस्पोंस फिल्म के लिए फायदेमंद होगा.वायकॉम 18 ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है. याचिका चार राज्यों में फिल्म पर लगाए गए प्रतिबंधों के खिलाफ है. वायकॉम ने तुरंत मामले पर सुनवाई की अपील की है. सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट जल्द ही कोई तारीख दे सकती है. बता दें कि मंगलवार को हरियाणा की बीजेपी सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते फिल्म के प्रदर्शन पर बैन लगा दिया था.

Share This News :