Home > अपना शहर ,
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन द्वारा दीप पर्व पर बधाई और शुभकामनायें

जिले के प्रभारी एवं किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने दीप पर्व दीपावली पर खुशहाली, प्रगति और समृद्धि के लिये शुभकामनायें दी हैं। श्री बिसेन ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपावली पर घर घर खुशियों के दीप जलें तथा इस पावन पर्व पर शांति और सौहार्द का प्रकाश जिले में चहुँ ओर फैले। प्रभारी मंत्री ने प्रदेशवासियों से एकजुट होकर राज्य की सर्वांगीण प्रगति में योगदान का आव्हान भी किया है।

Share This News :