Home > अपना शहर ,
नगरीय विकास मंत्री द्वारा दीपोत्सव पर शुभकामनाएँ

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने दीपोत्सव के पावन अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनायें दी है। उन्होंने कहा है कि माँ लक्ष्मी सभी को सुख-समृद्धि और आरोग्य प्रदान करे। श्रीमती माया सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सभी प्रदेशवासी देश-प्रदेश के चहुँमुखी विकास में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समृद्धशाली मध्यप्रदेश के विकास में महती भूमिका निभायें। उन्होंने ग्वालियर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में सहयोग देने की अपील भी शहरवासियों से की है। 

Share This News :