Home > अपना शहर ,
पुत्री के विवाह के लिए दी आर्थिक सहायता

ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाला जनउत्थान न्यास की ओर से हरीशचन्द्र प्रजापति एवं श्रीमती मीना प्रजापति निवासी हरिदर्शन स्कूल के पास रानीपुरा नाका चन्द्रवदनी लश्कर को उनकी पुत्री कुं. शारदा प्रजापति के विवाह के लिए 5100 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई एवं श्रीमती बसंती खटीक पत्नी स्व. बैजू खटीक निवासी खटीक मोहल्ला रोशनीघर लश्कर को नातिन कुं. रानी खटीक की शिक्षा के लिए 3100 रूपये की आर्थिक सहायता दी गई। 
इस अवसर पर न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सिकरवार द्वारा दोनों परिवारों से कहा गया कि आपकी पुत्रियां हमारी पुत्रियां है। पुत्री विवाह में हर जिम्मेदारी को निभाने के लिए न्यास का परिवार आपके साथ हैं तथा दूसरी पुत्री की शिक्षा के लिए हर जरूरत को जन उत्थान न्यास द्वारा पूरा किया जायेगा। इस पुण्य कार्य का लोगों ने स्वागत कर डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार एवं उनके किए गए कार्य की सराहना एवं प्रशंसा की। इस मौके पर जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार, कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, संयुक्त सचिव अवधेश कौरव, विजय बहादुर त्यागी, महेन्द्र शुक्ला, धर्म गोयल आदि उपस्थित थे।  

Share This News :