Home > अपना शहर ,
उपचुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार, दो मंत्रियों की होगी छुटटी

शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों ने एक बार फिर जोर पकड़ा है। संभावना है कि उपचुनाव के पहले शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। सांध्यदेश डाॅट काॅम के सूत्रों के अनुसार इसकी सहमति भी बन चुकी है। फेरबदल में दो मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाना तय है, जबकि आधा दर्जन नये मंत्रियों की एंट्री होगी। 
यहां बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दो माह पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान संकेत दिये थे। सांध्यदेश डाॅट काॅम के सूत्रों के अनुसार तब दिल्ली से लेकर नागपुर तक जबरदस्त लाॅबिंग विधायकों ने की थी। अब खबर है कि उपचुनाव से पहले होने वाला मंत्रिमंडल फेरबदल क्षेत्रीय व जातीय समीकरणों को ध्यान में रखकर à¤¹à¥‹à¤—ा। 
आम चुनावों से ठीक 10 माह पहले हो रहे इस विस्तार में दो मंत्री हर्ष सिंह और कुुसुम मेहदेले की केबिनेट से छुटटी हो सकती है। जबकि ग्वालियर चंबल से दो, इंदौर से दो, महाकौशल एवं विंध्य से एक-एक विधायक को शिवराज मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। सांध्यदेश डाॅट काॅम के सूत्रों के अनुसार वहीं राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य की कुर्सी संघ के दबाब के कारण सेफ बनी रहेगी। 

Share This News :