Home > अपना शहर ,
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे ने दीं दीपावली की शुभकामनायें

खेल-युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने रोशनी तथा खुशी के पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्रीमती यशोधरा राजे ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपोत्सव भारतीय संस्कृति का महान पर्व है, जो हमें आपसी एकता, भाईचारा और समृद्धि का संदेश देता है। श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की है।

Share This News :