Home > अपना शहर ,
नगरीय विकास मंत्री शहीदों के परिजनों के साथ मनायेंगी दीपावली

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री इस बार का दीपावली त्यौहार शहीदों के परिवारों के साथ मनायेंगी। श्रीमती माया सिंह 30 अक्टूबर को प्रात: 11.30 बजे से दोपहर एक बजे तक गोवर्धन कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी व पिण्टो पार्क क्षेत्र में रह रहे शहीदों के परिजनों के साथ दीपावली मनाने पहुँचेंगी। इस अवसर पर पार्षद श्री बलवीर सिंह तोमर एवं सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उनके साथ रहेंगे।

      श्रीमती माया सिंह 30 अक्टूबर को सायंकाल 5.30 बजे जयेन्द्रगंज स्थित स्वदेश परिसर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगी। नगरीय विकास मंत्री एक नवम्बर को प्रात: 10.25 बजे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एण्ड ट्रैवल मैनेजमेंट में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लेंगी।

Share This News :