Home > अपना शहर ,
भाजपा का मकर संक्रांति उत्सव 21 को

ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम 21 जनवरी को थाटीपुर चैराहे स्थित शालीमार गार्डन में दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केबिनेट मंत्री एवं ग्वालियर के सांसद नरेंद्र सिंह तोमर एवं भाजपा के संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ का कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा एवं जिला महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया ने इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी जिला पदाधिकारीगण, जिला कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारीगण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभी मोर्चा  à¤µ प्रकोष्ठों के जिला एवं पदाधिकारीगण, सक्रिय सदस्य एवं प्रमुख कार्यकर्तागण को उपस्थित रहने की अपील की है। 

Share This News :