Home > अपना शहर ,
मंत्री माया सिंह ने श्रीनिवास तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया

ग्वालियर । प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के असमायिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि पूर्व अध्यक्ष तिवारी संसदीय कार्यप्रणाली के विशेषज्ञ थे। उन्होंने लम्बे समय तक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। श्रीमती माया सिंह ने दिवंगत आत्मा को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को इस असीम दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। 

Share This News :