Home > अपना शहर ,
माया सिंह 20 को ग्वालियर प्रवास पर

ग्वालियर । प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 20 जनवरी को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगीं। इस दिन वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगीं। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्रीमती माया सिंह 20 जनवरी को प्रात: 10.30 बजे रानीमहल में आमजनों से भेंट करेंगीं। प्रात: 11 बजे सर्वोदय नगर, सुरेशनगर कबीर पार्क के पास ठाठीपुर स्थित न्यू सेंट्रल एकेडमी स्कूल में प्रेरणा कार्यक्रम में शामिल होंगीं। दोपहर 12 बजे संस्कार गार्डन आदित्यपुरम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा भगतसिंह मण्डल के सम्मेलन में शामिल होंगीं। नगरीय विकास मंत्री सायं 7.20 बजे राजधानी एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगीं। 

Share This News :