Home > अपना शहर ,
पिछडा वर्ग मोर्चा के कार्य अग्रणी: माया सिंह

ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी पिछडा वर्ग मोर्चा शहीद भगत सिंह मंडल की प्रथम परिचय बैठक दीनदयाल नगर स्थित सरकार गार्डन में आयोजित हुई। इस बैठक à¤®à¥‡à¤‚ à¤®à¥à¤–्य अतिथि मंत्री श्रीमती माया सिंह उपस्थित थीं।
इस बैठक में मंच पर मंत्री श्रीमती मायासिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, साडा के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह, जिला महामंत्रीगण शरद गौतम, महेश उमरैया, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य सदस्य अलोक डंगश, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्षदय श्रीमती समीक्षा गुप्ता, जीतेन्द्र गुर्जर, मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी जंडेल सिंह गुर्जर, मोर्चा के जिलाध्यक्ष भाजपा बलराम बघेल, जिला मंत्री राकेश खुरासिया आदि उपस्थित थे। शहीद भगत सिंह मंडल की प्रथम परिचय बैठक में स्वागत भाषण मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जय सिंह राठौर ने दिया। मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज पिछडा वर्ग मोर्चा जो कार्य कर रहा है वह बहुत ही अग्रणी स्तर कार्य है। इससे निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आगामी समय में संगठन का 200 पार का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा। 
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने पिछडा वर्ग मोर्चा के लिए बहुत सारी जनहितैषी योजनाएं बनाई हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि पिछडा वर्ग के होने के नाते प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा बनाई जनहितैषी योजनाओं को घर-घर पहुंचकर बताएं। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने राष्ट्रीय पिछडा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछडा वर्ग के लिए बडा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें प्रदेश में पिछडे वर्ग से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमें दिया है। 
इस अवसर पर बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोर्चा के जिला प्रभारी अजित घुरैया, नारायण दास प्रजापति, धर्मवीर राठौर, बबीता सेन, पार्टी के मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश परमार, मनीष भिलबार, पार्षद गण जबर सिंह गुर्जर, धर्मेंद्र राणा, बलबीर तोमर, श्रीमती व्यंजना मिश्रा, मोर्चा के जिला महामंत्री राजू गुर्जर, मुलायम सिंह यादव, भानुप्रताप सिंह, अजयराज, राव साहब, सुरेंद्र कुशवाह, महेश राजपूत, देवेन्द्र प्रजापति, नारायण बघेल, मनोज राठौर, सुग्रीव रॉय, दीनू कुशवाह, बालचंद्र प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन ब्रजेश गौड़ ने एवं आभार सुनील पाल ने व्यक्त किया।

Share This News :