Home > अपना शहर ,
राज्यपाल प्रो. सोलंकी ने श्रीनिवास तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया

ग्वालियर । हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 
अपने शोक संदेश में श्री तिवारी को श्रद्धांजलि देते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनके निधन से हमने एक दूरदर्शी राजनीतिज्ञ और लोकप्रिय नेता को खो दिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और 10 साल तक विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए उल्लेखनीय कार्य किया और एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी छाप छोड़ी।
राज्यपाल प्रो. सोलंकी ने श्रीनिवास तिवारी के शोकाकुल परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

Share This News :