Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री ने बसई में मेले का शुभांरभ किया

दतिया । मध्यप्रदेश के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने बसई प्रवास के दौरान वहां पर आयोजित बसई मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने बसई में चल रहे बाॅलीवाॅल टूर्नामेंट का भी शुभारंभ किया। खाद्य विभाग की पात्रता पर्चियों का वितरण किया, सूखा राहत में दी जा रही राशि कि किसानों को जानकारी दी तथा स्थानीयजन की समस्यायें सुनीं। 
बसई पहुंचने पर जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि बसई क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण हमारी पहली प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि मैं प्रतिमाह कुछ न कुछ सौगात लेकर आऊंगा अभी सूखा राहत की सौगात लेकर आया हूँ। उन्होंने कहा कि बसई के 9 हजार 565 किसानों 8 करोड़ 36 लाख 80 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। जो कि शीघ्र ही किसानों के खातों में पहुंचेगी। अगले महिने फसल बीमा की राशि लेकर आपके बीच में आऊंगा। उन्होंने कहा कि बसई क्षेत्र में 1 करोड़ 33 लाख 68 हजार रूपये की राशि किसानों को भावांतर भुगतान के रूप में दी गई है। उन्होंने सूखा राहत की ग्रामवार किसानों की संख्या और राशि की मंच से घोषणा करते हुए कहा कि यह राशि किसानों के खातों में पहुंचेगी। जनसम्पर्क मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत् हर घर में बिजली कनेक्शन देने की योजना का भी शुभारंभ किया। 
प्रारंभ में विपिन गोस्वामी द्वारा बसई क्षेत्र में किए गए विकास कार्यो का उल्लेख किया। बसई पहुंचने पर जनसम्पर्क मंत्री का स्थानीयजन ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने बाॅलीबाॅल प्रतियोगिता मेें कुरूक्षेत्र हरियाणा और मध्यप्रदेश पुलिस ग्वालियर की टीम से परिचय प्राप्त कर तथा फीता काटकर आशीष तिवारी द्वारा आयोजित आॅल इंडिया बाॅलीबाॅल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बसई दौरे के समय नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, नगर पंचायत बड़ौनी अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सूत्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विनय यादव, सुरेश गुप्ता, पुष्पेन्द्र रावत, रामजी यादव, श्रीमती कुमकुम रावत, तहसीलदार दीपक शुक्ला, डीईएमपीव्ही पीके शर्मा, जेई संदीप तिवारी, जिला खाद्य अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव, धाकरे, देवेन्द्र राजपूत, आलोक तिवारी, शैलेन्द्र मिश्रा, सेठी सेन सहित अन्य गणमान्यजन, ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।
 
दो हजार पात्रता पर्चियों का वितरण 
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि बसई क्षेत्र के नागरिकों के लिए दो हजार पात्रता पर्ची जारी की गई है। इनमें से 76 पर्चियों का मौके पर ही वितरण किया गया। बाकी पर्ची सरपंच व सचिवों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जायेगी। 
 
10 हितग्राहियों को विद्युत कनेक्शन बांटे 
बसई प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत् पूरे बसई क्षेत्र में हर परिवार को विद्युत कनेक्शन दिया जायेगा। जनसम्पर्क मंत्री द्वारा बसई प्रवास के दौरान प्रतिकात्मक रूप से 10 हितग्राहियों को विद्युत कनेक्शन प्रदान किए। 

Share This News :