Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री पाल समाज के सम्मान समारोह में शामिल हुए

दतिया । जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र खलकापुरा में आयोजित पाल समाज के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में पाल समाज द्वारा जनसंपर्क मंत्री का शाफा बाधकर तथा शाॅल श्रीफल से सम्मान किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुंदेला, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल तथा पाल समाज के लोग उपस्थित थे। 
जनसंपर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि पाल समाज से मेरा राजनैतिक रिश्ता न होकर आत्मीयता का रिश्ता है। उनके हर दुख दर्द मैं साथ रहता हॅू। वर्तमान में पाल समाज सीधी और भोली है किन्तु जब तक मैं हॅू तब तक उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नही है। उन्होंने कहा कि सेवढा के पूर्व विधायक   राधेलाल बघेल को शीघ्र ही राज्य मंत्री का दर्जा मिलेगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो मंे पैसे की कमी नही आएगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बंुदेला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रारंभ में हरगोविंद पाल द्वारा बताया कि जनसंपर्क मंत्री द्वारा सपा पहाड़ पर 23 लाख रूपये के काम कराएं हैं। कार्यक्रम के दौरान पातीराम फौजी द्वारा जनसंपर्क मंत्री का पुष्पहारों से स्वागत किया और उपस्थित जन को संबोधित भी किया। कार्यक्रम का आयोजन रामसेवक बघेल द्वारा किया गया तथा संचालन हरगोविंद पाल ने किया।

Share This News :