Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
कुशवाहा समाज ने जनसंपर्क मंत्री का नागरिक अभिनंदन किया

दतिया । मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र का राधासागर तालाब के पास कुशवाह समाज द्वारा नागरिक अभिनंदन किया। समाज द्वारा पगडी बाधकर एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर जनसंपर्क मंत्री का सम्मानित किया। 
इस अवसर पर जनसंपर्क मंत्री डाॅ. मिश्र ने कहा कि कुशवाहा समाज की आवाज पर मैं हर समय तैयार हूॅ। कुशवाहा समाज का दुख दर्द मेरा स्वयं का है किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नही है। कुशवाहा समाज के अभिनंदन पत्र में जनसंपर्क मंत्री द्वारा उनकी समाज के लिए किए गए कार्यो का उल्लेख करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस दौरान जसमंत कुशवाहा, बार्ड पार्षद श्रीमती हेमलता कुशवाहा, भूरी कुशवाहा, रामलाल कुशवाहा, लालाराम कुशवाहा के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

Share This News :