Home > अपना शहर ,
डाक विभाग जारी करेगा मेले का विशेष आवरण, तोमर करेंगे अनावरण

ग्वालियर । ग्वालियर व्यापार मेले के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाते हुए भारतीय डाक विभाग द्वारा व्यापार मेले का विशेष आवरण तैयार किया गया है। जिसका अनावरण समारोह 27 जनवरी शनिवार को मेला परिसर स्थित कलामंदिर रंगमंच पर दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर होंगे। अध्यक्षता मप्र परिमंडल भोपाल के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल आलोक शर्मा करेंगे। जबकि प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह एवं उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया विशिष्ट अतिथि होंगे। इस दौरान डाक विभाग द्वारा फेसिलिटेशन सेंटर में दो दिवसीय जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी ”ग्वापैक्स-2018” का भी आयोजन किया जाएगा।

Share This News :