Home > अपना शहर ,
आचार्यों का सम्मान आज

ग्वालियर। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर 22 जनवरी को दोपहर 3 बजे चेम्बर आॅफ काॅमर्स के सभागार में सरस्वती मानस पुत्र आचार्यों का सम्मान एवं पूजन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 225 आचार्यों का पूजन होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दंदरौआ सरकार के महंत रामदास महाराज होंगे, जबकि अध्यक्षता संत कृपाल सिंह महाराज करेंगे। मुख्य वक्ता शिक्षाविद् उमाशंकर पचैरी होंगे एवं विशिष्ट अतिथि विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू) होगें। जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं पार्षद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने बताया कि बसंत पंचमी पर भारतीय संस्कृति एवं वैदिक परम्परा के ध्वजवाहक भगवताचार्य, ज्योतिषाचार्य एवं वेदाचार्य आचार्यों का सम्मान व पूजन होगा। à¤¡à¤¾à¥…. सिकरवार ने कहा कि इस समुदाय का समाज के महत्वपूर्ण स्थान होता है और जनउत्थान न्यास इन्हें सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। डाॅ. सिकरवार ने बताया कि सरस्वती आचार्यों का सम्मान शाॅल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर किया जाएगा। सम्मान समारोह के बाद स्वरूचि सहभोज का आयोजन भी रखा गया है। 

Share This News :