Home > अपना शहर ,
जनउत्थान न्यास ने 225 आचार्यों का किया सम्मान

ग्वालियर। विद्धान जन ही भारतीय संस्कृति के ध्वज वाहक हैं। दुनिया की नजर इस बात पर लगी है कि भारतीय संस्कृति को कैसे नष्ट किया जाये, लेकिन राष्ट्र जागरण में आचार्य जन की विशेष भूमिका है और वे भारतीय संस्कृति और संस्कारों की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं। आचार्य ही समाज का कल्याण कर सकते हैं। 
उक्त विचार बसंत पंचमी के पावन पर्व पर चेम्बर आॅफ काॅमर्स के सभागार में सरस्वती मानस पुत्र 225 आचार्यों का सम्मान एवं पूजन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता शिक्षाविद उमा शंकर पचैरी ने व्यक्त किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दंदरौआ सरकार के महंत श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर रामदास महाराज थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संत कृपाल सिंह महाराज ने कीे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार मौजूद रहे। स्वागत भाषण न्यास के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने दिया। समाज सेवी राजेश्वर राव, न्यास के सचिव चन्द्रप्रकाश गुप्ता, सह सचिव अवधेश कौरव, कोषाध्यक्ष अवध धाकरे, प्रताप सेना प्रमुख भूपेन्द्र मंचासीन रहे। अतिथियों ने शाॅल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर आचार्यों का सम्मान किया। इससे पहले मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि बसंत पंचमी के पावन पर्व पर न्यास अपने आप को आचार्यों का सम्मान व पूजन करके गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में इस कार्यक्रम को और बड़े स्तर पर किया जायेगा। उन्होनंे सभी आचार्यों व अतिथियों का पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज ने कहा कि सम्मान व प्रणाम से आयु, विद्या, यश व बल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि डाॅ. सिकरवार ने सरस्वती पुत्रों का सम्मान कर एक अच्छा कार्य किया है और निश्चित रूप से आज यह कार्य कर न्यास का भी गौरव बढ़ा है। विशिष्ट अतिथि विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार ने इस मौके पर कहा कि आचार्य जन समाज को नई दिशा और ऊर्जा देने का काम करते है, मां सरस्वती पुत्रों का सम्मान करते हुये हम गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिक्षाविद उमा शंकर पचैरी ने कहा कि राष्ट्र दर्शन में कथाओं का समाहित करने का कार्य आचार्य जन करेंगे, तो युवाओं को नई दिशा मिलेगी। 
कार्यक्रम में केपी सिंह भदौरिया, प्रदीप गर्ग, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, नरेश कौशिक, के.के. शर्मा, दिनेश पाराशर, छाऊलाल साहू, बृजेश पाठक, आशीष साहू, विनोद साहू, सुरेन्द्र साहू, नरेन्द्र राजावत, मनोज शुक्ला, अनीश मंसूरी, डब्बू खान, भूपेन्द्र कुशवाह, अभय कुमार सिंह, करन सिकरवार, राकेश केरवार, राकेश श्रीवास, मोहन छिरोल्या, अंकित कटठ्ल आदि मौजूद रहे। संचालन महेन्द्र शुक्ला और आभार अवध सिंह धाकरे ने व्यक्त किया।   

Share This News :