Home > अपना शहर ,
गुरु गोविंद सिंह की स्मृति में बनेगा संग्रहालय

भोपाल। à¤°à¤¾à¤œà¥à¤¯ सरकार बुरहानपुर में गुरु गोविंद सिंह की स्मृति में संग्रहालय बनाएगी। इसमें गुरु की स्मृतियों को सहेजा जाएगा। जिला प्रशासन ने संग्रहालय के लिए दो एकड़ जमीन भी दे दी है। जल्द ही इसका काम शुरू किया जाएगा। इसी कड़ी में संस्कृति विभाग 25 से 28 जनवरी तक बुरहानपुर में गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर गुरु पर आधारित फिल्म, प्रदर्शनी, भांगड़ा, गिद्दा नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी और शबद कीर्तन होगा। 

महिला एवं बाल विकास मंत्री और बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के तहत देश-विदेश में गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती मनाई जा रही है। बुरहानपुर में 25 से 28 जनवरी तक विशेष कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1708वीं ईसवीं में नांदेड़ जाते समय गुरु गोविंद सिंह जी उज्जैन होते हुए बुरहानपुर पहुंचे थे और छह माह नौ दिन वहीं रहे थे। उन्होंने यहीं गुरुग्रंथ साहिब को तैयार करवाया और गुरुजी ने अंतिम पन्ने पर ओंमकार लिखा। यह गुरुग्रंथ साहिब आज भी गुरुद्वारा बड़ी संगत में संरक्षित है। 

चिटनिस ने बताया कि तीन दिनी कार्यक्रम की शुरुआत 25 जनवरी को शबद कीर्तन, भांगड़ा व गिद्दा और गुरुजी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी से होगी। शबद कीर्तन के लिए बीबी जसवीर कौर जत्था राजौरी दिल्ली को बुलाया गया है। 26 और 28 जनवरी को गुरुजी के जीवन पर आधारित फिल्म दिखाई जाएगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने बुरहानपुर में संग्रहालय बनाने के लिए 15.39 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने इसके लिए दो एकड़ जमीन दे दी है। संग्रहालय में गुरुजी के जीवन से जुड़ी वस्तुएं रखी जाएंगी और चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

Share This News :