Home > अपना शहर ,
छात्र की हत्या

ग्वालियर। à¤—्वालियर में 7वीं कक्षा के एक छात्र की हत्या से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक ये छात्र मंगलवार को घर से कोचिंग के लिए निकला था और देर रात तक लौटा ही नहीं था। जिस पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को इस छात्र का शव कटारे वेयर हाउस के पास मिला। छात्र के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कक्षा 7 में पढ़ने वाले 14वर्षीय अभिषेक माहोर मंंगलवार को कोचिंग के लिए घर से निकला था। उसका नारायण विहार कॉलोनी में किराए का मकान है। दोपहर को कोचिंग जाने से पहले वो अपने मामा के घर पहुंचा था। यहां कुछ देर रुकने के बाद वो चला गया था।

बुधवार को अभिषेक का शव सुबह कटारे वेयर हाउस के पास पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को यहां अभिषेक का खून से सना शव मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियारों के निशान मिले हैं। पुलिस को मौके से उसकी साइकिल भी मिली। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Share This News :