Home > अपना शहर ,
अब हर हाथ में होगा बीएसएनल का यह सस्ता मोबाइल :धाकड़

ग्वालियर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अब देश भर में चल रहीं अन्य संचार कंपनियों को कडी टक्कर देने जा रहा है। इसी के तहत जहां बीएसएनएल ने एक मोबाइल फोन मात्र 346 कुल 499 रूपए कीमत में लांच किया है वहीं उसने अपने मोबाइल और लैंडलाइन फोन्स के टेरिफ प्लानों में भी बदलाव कर जनता को कम दामों में उचित सेवा देने का मार्ग अपनाया है। à¤…ब बीएसनल का यह सस्ता बोबाइल हर हाथ में à¤¹à¥‹à¤—ा .  उक्त जानकारी आज पत्रकारों को देते हुए महाप्रबंधक दूरसंचार जिला ग्वालियर एमएस धाकड ने बताया कि बीएसएनएल ने मात्र 346 रूपए में मोबाइल फोन लांच किया है। इसके साथ ही बीएसएनएल ने 153 रूपए का बंडल ऑफर भी जारी किया है। किफायती फीचर के साथ कुल कीमत 499 है इसमें ग्राहकों को 103 रूपए का टॉक टाइम तथा 365 दिनों की वैधता दी जा रही है। जीएम धाकड ने बताया कि इसी के साथ बीएसएनएल ने सभी ब्राडबैंड स्पीड को 8 एमबीपीएस कर दिया है,जो वर्तमान स्पीड दो एमबीपीएस से बढकर चार गुना अधिक हो गई है। साथ ही 429 का प्लान 81 जीबी डाटा 81 दिनों के लिए प्रतिदिन एक जीबी के हिसाब से, इसमें रोमिंग नहीं है वहीं 485 रोमिंग में भी डेढ जीबी डाटा के साथ जारी किया है। साथ ही प्रीपेड के लिए 187 का प्लान असीमित वार्ता और एक जीबी डाटा 28 दिनों तक , 666 प्लान वाउचर किसी भी नेटवर्क पर असीमित मुफ्त कॉल और दो जीबी प्रतिदिन डाटा के साथ प्रदान किया जा रहा है। à¤œà¥€à¤à¤® एमएस धाकड ने बताया कि अब सभी को अपना मोबाइल रिवेरीफिकेशन आधार नंबर के साथ कराना होगा इसके लिए मार्च 31 तक का समय सरकार के द्वारा दिया गया है। वहीं बीएसएनएल द्वारा 99 रूपए प्रतिवर्ष अन्य नेटवर्क पर 199 रूपए प्रतिमाह में लैंड लाइन नंबर की कॉल को उपभोक्ता को प्रदान की जाएगी। पोस्ट पेड प्लान में 499 में असीमित वार्ता के साथ 30 जीबी डाटा दिया जा रहा है। वहीं लैंड लाइन उपभोक्ता 1500 रूपए देकर पूरे वर्ष भर अपना लैंड लाइन का फोन उपयोग कर सकता है। जीएम धाकड ने बताया कि ब्राडबैंड पर इंस्टालेशन फ्री के साथ ८ एमबीपीएस की स्पीड दी जा रही है। 49 रूपए में लैंडलाइन प्लान के तहत फोन दिया जा रहा है। 249 में अनलिमिटेड ब्राडबैंड ,1199 में अनलिमिटेड काम्बो प्लान भी प्रदान किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में डीजीएम एडमिन मृणाल जैन, अर्जुन सिंह, आरके तिवारी, ओपी जैन, जीएस मदनावत , प्रमोद बित्थरिया, एसएस सेंगर आदि अधिकारी मौजूद थे। 

Share This News :