Home > अपना शहर ,
यशोधरा को बीजेपी ने दिया झटका ,झंडा बंदन से रखा दूर

 à¤†à¤œ मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी सूची में मंत्री यशोधरा का नाम ही नहीं है। इस आदेश के बाद तमाम राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। 
बुधवार देर सायं मध्यप्रदेश शासन के गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम जारी हुआ। इस कार्यक्रम में कौन मंत्री कहां ध्वजारोहण करेंगे इसका आदेश जारी किया गया है। परंतु इस सूची में भाजपा की दिग्गज नेत्री और राज्य की खेल मंत्री यशोधरा राजे का नाम ही नहीं है। जबकि सभी मंत्रियों का जिक्र इस लिस्ट में है। वहीं इस सूची में गुना में मुख्यमंत्री का झंडावंदन का कार्यक्रम है। अमूमन देखने में आया है कि यशोधरा राष्ट्रीय पर्वों पर गुना, शिवपुरी या ग्वालियर में झंडावंदन करती रही है। परंतु इस बार गुना में मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करेंगे। जबकि मंत्री यशोधरा राजे का नाम ही नहीं है। 
मंत्री राजे का सूची में नाम नहीं आने से एक बार फिर नाराजगी को बल मिला है। लगता है यशोधरा की नाराजगी के चलते ही गणतंत्र दिवस पर उन्हें कोई कार्यक्रम ही नहीं दिया गया है। इसके बाद भाजपा में इसको लेकर तमाम कयास लगाये जा रहे है। हालांकि यशोधरा 25 जनवरी को राजमाता की पुण्यतिथि पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में ग्वालियर रहेंगी। à¤¯à¤¶à¥‹à¤§à¤°à¤¾ को बीजेपी ने दिया झटका और ,झंडा बंदन से रखा दूर रखा है.

Share This News :