Home > मनोरंजन ,
पर्दे पर 'पद्मावत', सड़कों पर करणी सेना का उपद्रव, मोतिहारी में NH-28 पर आगजनी

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' तमाम विरोध और प्रदर्शन के बाद आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा के साथ ये फिल्म 6 से 7 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज की जा रही है. फिल्म का विरोध कर रही करणी सेना ने आज देशव्यापी बंद का ऐलान किया है. विरोध के चलते गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गोवा में सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म नहीं दिखाने का फैसला किया है. बिहार में पटना को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में फिल्म रिलीज हुई. करणी सेना और राजपूत संगठनों से जुड़े लोगों का रिलीज के दिन भी प्रदर्शन जारी है.देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन और हिंसा की वजह से आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.बिहार के आरा में करणी सेना समर्थकों ने सड़क पर टायरों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. भोजपुर में भी सड़क पर आगजनी और तोड़फोड़ की गई. सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आगजनी कर तोड़फोड़ मचाया. घटना में कई लोग जख्मी हो गए. लाचार पुलिस बेबस तमाशा देखती रही.बिहार के आरा में करणी सेना समर्थकों ने सड़क पर टायरों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. भोजपुर में भी सड़क पर आगजनी और तोड़फोड़ की गई. सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आगजनी कर तोड़फोड़ मचाया. घटना में कई लोग जख्मी हो गए. लाचार पुलिस बेबस तमाशा देखती रही.सुप्रीम कोर्ट में करणी सेना के खिलाफ न्यायालय के आदेश की अवमानना को लेकर याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता विनीत ढांडा की ओर से कहा गया है कि अभिव्यक्ति की आजादी पर कोई पाबंदी नहीं लगाई जा सकती. करणी सेना चीफ लोकेंद्र सिंह कालवी और दूसरे नेताओं के खिलाफ भी याचिका दायर की गई है. सोमवार को मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.मध्य प्रदेश के उज्जैन में सभी सिनेमाघरों के बाहर भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. सुबह का कोई भी शो नहीं हुआ. करणी सेना के सदस्य भी थिएटर पहुंचकर जायजा ले रहे है.बिहार के मोतीहारी में करणी सेना और सवर्ण सेना ने हाइवे ब्लॉक कर दिया. बिगड़ते हालात के मद्देनजर सिनेमा मालिक ने दो दिनों तक फिल्म नहीं दिखाने का फैसला लिया है. हरियाणा में सोनीपत के सभी सिनेमाघरों के आस-पास धारा 144 लगाई गई है.

Share This News :