Home > अपना शहर ,
मेला के विशेष आवरण का विमोचन 27 को केन्द्रीय मंत्री तोमर करेंगे

ग्वालियर । भारतीय डाक तार विभाग द्वारा मेला मवेशियान से ग्वालियर व्यापार मेला तक की 113 वर्षों की शानदार यात्रा पर विशेष आवरण तैयार किया गया है। 

ग्वालियर व्यापार मेला के विशेष आवरण का विमोचन 27 जनवरी को केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास एवं खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। इस दिन यह विमोचन समारोह अपरान्ह 3 बजे मेला परिसर स्थित कलामंदिर रंगमंच परिसर में आयोजित होगा। विमोचन समारोह की अध्यक्षता मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल मध्यप्रदेश परिमण्डल भोपाल आलोक शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह एवं उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया को बतौर विशिष्‍ट अतिथि आमंत्रित किया गया है

Share This News :