Home > अपना शहर ,
दिग्विजय मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं

 à¤•ांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सूबे की सत्ता पर कांग्रेस का ही कब्जा होगा। जनता बीजेपी की योजनाओं से इतनी परेशान हो चुकी है कि अब भाजपा को वोट नहीं देना चाहती।  उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जो कहते हैं वह करते हैं, उन्होंने 10 साल प्रदेश की राजनीति से दूर रहने का वचन दिया था जिसे उन्होंने निभाया। अब उन्होंने वादा किया कि वे नर्मदा परिक्रमा करेंगे, तो राजनीति छोड़कर नर्मदा परिक्रमा में लगे हुए हैं।गोविंद सिंह ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा पूरी करने के बाद दिग्विजय सिंह सूबे की राजनीति में वापसी करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती और कांग्रेस को सत्ता दिलाने के लिए काम करेंगे।वहीं दिग्विजय सिंह के सीएम बनने की बात पर गोविंद सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह को मध्यप्रदेश में न तो चुनाव लड़ना है न ही उन्हें सत्ता की आकांक्षा है।दिग्विजय सिंह अपने वचन के पक्के हैं और वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। वे कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं के साथ मिलकर भाजपा की सरकार को मध्यप्रदेश से हटाने का काम करेंगे।

Share This News :